सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

TRANSLATION PRACTICE -


निम्नलिखित हिंदी पैरा का अंग्रेजी में अनुवाद करें
Translate the following Hindi Para into English :--

बैंकिंग उद्योग में ऑटोमेशन की दिशा में हो रहे वैश्विक परिवर्तनों तथा अन्य व्यापक बदलावों के बावजूद बैंकिंग अपनी प्रकृति से व्यक्ति उन्मुख है. उत्पान संगठनों से भिन्न बैंकिंग व्यक्तिगत सेवा की मांग करता है. अत: इसकी सेवा की गुणवत्ता, समग्रता में इसके कार्मिकों के व्यवहार की गुणवत्ता पर निर्भर करती है.परिचालन स्तर पर तथा नियंत्रक कार्यालयों में कार्यरत स्टाफ को प्रोत्साहित एवं सक्षम बनाकर आवश्यक सावधानी सहित बचाव और खोजी उपाय करने हेतु सतर्कता विभाग का प्रयास रहा है. इससे ईमानदार स्टाफ सदस्यों के लिये सुरक्षा पूर्ण वातावरण बनाने एवं कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायता मिलती है. घोर लापरवाही के मामलों और अनुचित व्यावसायिक निर्णय वाले मामलों के बीच सावधानीपूर्वक पहचान की जाती है. हर मामले की निगरानी यह सुनिश्चित करने के लिये की जाती है कि जाँच जल्द से जल्द पूरी हो और सभी संबंधितों को सही प्रतीत हो, यह सुनिश्चित करने के भी प्रयास किये जाते हैं. दंड जहाँ आवश्यक हों वह समय से और न्यायोचित हो. बैंक की सतर्कता मशीनरी विभिन्न निवारक उपायों के साथ स्टाफ सदस्यों को जागृत करने के अलावा ई-बैंकिंग परिवेश में उभर रहे नये संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है.




1 टिप्पणी:

TRANSLATION PRACTICE-निम्नलिखित अंग्रेजी पैरा का हिंदी में अनुवाद करें

With the launching of Pra dh an M an tri Ja n Dhan Yojana, the financial inclusion received a massive impetus wherein its covera g...